Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कुरुक्षेत्र में CIA और बदमाश के बीच मुठभेड़:आरोपी की टांग में लगी गोली; जिला परिषद मेंबर पर किया था हमला

INT News7 July 2026 at 09:29 pm

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में मंगलवार देर शाम हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर फूलगढ़ गांव के पास सीआईए-1 की टीम और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी के पास से भी गोली निकल गई। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। घायल बदमाश को पहले पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल आरोपी की पहचान संजय उर्फ दीपू रंधावा निवासी फौजी प्लॉट पिहोवा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल बरामद की है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। पुलिस टीम पर की फायरिंग सीआईए-1 के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी पैदल इलाके में घूम रहा है। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर सीधे फायर कर दिए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। फायरिंग में टांग में लगी गोली मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से 3 राउंड फायरिंग की गई। इसमें एक गोली सीआईए टीम के एक पुलिसकर्मी के बेहद करीब से निकल गई। हालांकि पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चेतावनी देने के लिए हवाई फायर किया। बाद में टीम ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे काबू किया। जिप मेंबर की हत्या की कोशिश की बदमाश संजय उर्फ दीपू रंधावा हाल ही में पिहोवा निवासी एक फौजी के प्लॉट में हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जिला परिषद (जिप) के मेंबर सचिन कुमार निवासी सतोड़ा की हत्या की कोशिश की थी। इस वारदात के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी पर पहले भी केस दर्ज आरोपी संजय के खिलाफ लड़ाई-झगड़े, ARMS एक्ट और हत्या की कोशिश के 5 केस दर्ज है। हाल ही में आरोपी संजय ने जिप मेंबर अपने साथियों के साथ मिलकर तलवारों से जानलेवा हमला किया था। उस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। उसमें संजय मुख्यारोपी था।