Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मौसम की खराबी बनी वजह:भोपाल एयरपोर्ट पर नहीं हो सकी लैंडिंग, एयर इंडिया की फ्लाइट का रुख नागपुर की ओर मोड़ा

INT News7 July 2026 at 10:31 pm

राजधानी में मंगलवार शाम अचानक बदले मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली से भोपाल आ रहा एयर इंडिया का विमान रनवे के करीब पहुंचने के बावजूद लैंड नहीं कर सका। तेज बारिश और दृश्यता बेहद कम होने के कारण पायलट ने विमान को नागपुर ले जाने का फैसला किया। कुछ देर बाद मौसम साफ होने पर विमान ने दोबारा उड़ान भरी और भोपाल पहुंचा। रनवे के पास पहुंचते ही बदले हालात एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2759 शाम करीब सात बजे भोपाल पहुंचने वाली थी। विमान में 147 यात्री सवार थे। उड़ान राजाभोज एयरपोर्ट के ऊपर पहुंच चुकी थी और लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, लेकिन इसी दौरान तेज बारिश ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। लगातार बारिश के कारण रनवे की विजिबिलिटी सुरक्षित मानकों से नीचे चली गई। ऐसे में पायलट ने जोखिम लेने के बजाय विमान को नागपुर डायवर्ट कर दिया। नागपुर में कराया गया इंतजार विमान के नागपुर पहुंचने के बाद यात्रियों को एयरलाइन की ओर से जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान सभी यात्री विमान के अगले निर्देश का इंतजार करते रहे। भोपाल में मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट को दोबारा रवाना किया गया। करीब दो घंटे बाद भोपाल पहुंची फ्लाइट मौसम में सुधार के बाद रात करीब 9:30 बजे विमान नागपुर से उड़ान भरकर भोपाल के लिए रवाना हुआ। निर्धारित समय की तुलना में फ्लाइट देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची, हालांकि पूरी यात्रा सुरक्षित रही। यात्रियों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने बताया कि खराब मौसम में यदि रनवे पर दृश्यता तय मानकों से कम हो जाए तो विमान की लैंडिंग नहीं कराई जाती। ऐसे मामलों में वैकल्पिक एयरपोर्ट पर विमान उतारना सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा होता है। इस घटना में सभी 147 यात्री सुरक्षित रहे और किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।