national · दिल्ली
दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध
INT News21 July 2026 at 10:11 am

नई दिल्ली, 21 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन, धरना और रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड और आसपास के इलाकों में यातायात सबसे अधिक प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों से इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।