समाचार · मध्य प्रदेश
उमरिया: नेशनल हाईवे पर चार मवेशियों की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बरम बाबा मंदिर के पास हुआ हादसा
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार को बरम बाबा मंदिर के पास हुई। सूचना मिलते ही चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे-43 पर अक्सर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद इन मवेशियों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृत मवेशियों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। फिलहाल, अज्ञात वाहन की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की है।