Thursday, 23 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

चतरा में एसपी आवास के सामने फायरिंग, निजी सुरक्षा गार्ड की मौत, आरोपी गिरफ्तार

INT News21 July 2026 at 04:53 pm

चतरा, 21 जुलाई। झारखंड के चतरा शहर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) आवास के सामने दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी निजी सुरक्षा गार्ड को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।