national
पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल बोले- पीएम मोदी और अमित शाह दें इस्तीफा

Congress Protest: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस बल प्रयोग के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के पास धरने पर बैठ गए हैं. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए. धरने में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई सांसद भी शामिल रहे. वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात कर पीएम आवास के पास धरना खत्म करने का आग्रह किया है.
राहुल गांधी ने PM और अमित शाह से मांगा इस्तीफा
धरने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की पिटाई की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी इस्तीफा देना चाहिए. वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष को संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा नहीं करने दी जा रही है. उन्होंने कहा- यह सदन उन्हीं युवाओं का है, जिन पर सरकार लाठी चला रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है. छात्रों की बात सुनी जाए और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया जाए.
?ref_src=twsrc%5Etfw">
पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों का क्या हाल हो रहा होगा.
?ref_src=twsrc%5Etfw">
कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन और मणिक्कम टैगोर ने आरोप लगाया कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को संसद में उठाने की कोशिश की गई, लेकिन विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में विपक्ष की बात नहीं सुनते, इसलिए सांसद अपनी आवाज पहुंचाने के लिए उनके आवास पहुंचे हैं. कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई और गृह मंत्री की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी गई और सांसदों को हिरासत में लिया गया.