Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

गम्हरिया थाना में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, विरोध में भाजपा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

INT News1 November 2026 at 06:52 pm

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला फरियादी के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुष्कर्म किए जाने के मामले को लेकर भाजपा ने विरोध जताया. घटना के विरोध में रविवार को भाजपा राजनगर प्रखंड कमेटी की ओर से राजनगर स्थित सिदो-कान्हू चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ें : Video : लैंपस में फंसी विस्थापितों की जमा पूंजी के लिए भूख हड़ताल पर बैठे जिप सदस्य, बोले- पाई-पाई मिलने तक नहीं उठूंगा

हेमंत सरकार के कार्यकाल में महिलाएं असुरक्षित : अनंतराम

मौके पर पूर्व विधायक अनंतराम टुडू ने कहा - हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा - यदि सरकार राज्य की व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं है, तो मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए.

शर्मनाक घटना, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो कार्रवाई : बलदेव

वहीं, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा - दोषी पुलिसकर्मियों को केवल निलंबित करना पर्याप्त नहीं है. उन्हें सेवा से बर्खास्त कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.

मौके पर ये थे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा राजनगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार, सुखदेव गौड़, प्रखंड उपाध्यक्ष सुजीत कुमार नायक, भुवनेश्वर महतो, बीजू बास्के, मेघराय मार्डी, नेपाल कैवर्त, जवाहरलाल सरदार, कुमुदिनी लोहार, शक्तिपद महतो और अर्जुन महतो समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें : आश्वासन, आस और इंतजार : जनप्रतिनिधियों ने घर पहुंचकर खिंचवायी तस्वीर, दिव्यांग सावित्री को अब तक नहीं मिला आवास का लाभ