Tuesday, 17 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर में गियरबॉक्स फेल, ट्रक पोल से टकराया:एक्सीलेंस स्कूल से निकलते समय हादसा; मुंबई से सामग्री लेकर पहुंचा था

INT News16 November 2026 at 10:57 pm

नरसिंहपुर में एक्सीलेंस स्कूल से सामग्री खाली कर निकल रहा ट्रक गियरबॉक्स फेल होने के बाद बिजली के पोल से टकरा गया। सोमवार रात करीब 9:30 बजे हुए हादसे में पोल को नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रक की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से सामग्री लेकर पहुंचा था ट्रक ट्रक नंबर MP 09 HH 9026 मुंबई से सामग्री लेकर नरसिंहपुर पहुंचा था। एक्सीलेंस स्कूल में सामग्री खाली करने के बाद उसे टीकमगढ़ जाना था, जहां पार्सल खाली किया जाना था। चालक बब्लू ने बताया कि स्कूल से निकलते समय ट्रक से तेज आवाज आई और गियरबॉक्स फेल हो गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सामने लगे बिजली के पोल से टकरा गया। चालक के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार कम थी, इसलिए पोल को नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मुख्य मार्ग पर हुई घटना के बाद कुछ देर तक लोगों का ध्यान मौके पर रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची। ट्रक को मुख्य मार्ग से हटाने के लिए क्रेन बुलाने या मौके पर ही उसकी मरम्मत कराने की तैयारी की जा रही थी।