समाचार · मध्य प्रदेश
दमोह में एनएसयूआई ने एबीवीपी नेता का पुतला जलाया:अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन; उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई की मांग
दमोह के अस्पताल चौराहे पर सोमवार रात 8 बजे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी नेता का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी नेता और उसके साथियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता भी शामिल हुए। एनएसयूआई ने भाजपा के नारे पर उठाए सवाल एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विनय अहिरवार ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में एबीवीपी के एक नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसी घटना के विरोध में पुतला जलाया गया। अहिरवार ने कहा कि एबीवीपी, भाजपा का सहयोगी संगठन है। उन्होंने भाजपा के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे का जिक्र करते हुए कहा कि सहयोगी संगठन के नेता पर इस तरह का आरोप लगना सवाल खड़े करता है। कांग्रेस नेताओं ने भी कार्रवाई की मांग की कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड में एबीवीपी नेता पर दुष्कर्म का आरोप है। इसी के विरोध में एनएसयूआई पदाधिकारियों ने अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन किया और सरकार से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में एनएसयूआई के पदाधिकारी और कांग्रेस नेता नितिन मिश्रा भी मौजूद रहे।