Tuesday, 17 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Video: राहुल गांधी ने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का किया खुलासा

INT News16 November 2026 at 10:56 pm

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी की प्रेम कहानी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित एक रेस्तरां में हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि कई साल बाद राहुल गांधी भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्तरां में पहुंचे थे. इस दौरान वहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने उनके माता-पिता को पहचानने का दावा भी किया था.

ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने परिवार से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि उनके परिवार में अक्सर यह कहानी सुनाई जाती रही है कि सोनिया गांधी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित 'वर्सिटी रेस्तरां' में हुई थी. इसी मुलाकात से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी.

गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्टोरेंट पहुंचे थे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बताया कि कई साल बाद वह भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी वर्सिटी रेस्तरां में गए थे, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे. वहां मौजूद एक कर्मचारी ने राहुल गांधी को बताया कि उसे उनके माता-पिता याद हैं और उसने दोनों को पहले भी देखा था. राहुल गांधी के इस खुलासे ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा.

प्यार में पड़ना है तो इस रेस्टोरेंट में जाइए, राहुल ने किया मजाक

इस किस्से को सुनाते हुए राहुल गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज में रेस्तरां के एक खास पकवान 'चिकन चॉसर' का भी जिक्र किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर किसी को प्यार में पड़ना है तो उसे वर्सिटी रेस्तरां जाना चाहिए, लेकिन वहां चिकन चॉसर खाने से बचना चाहिए. राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच दिलचस्पी देखने को मिली.

सोनिया गांधी की किताब में दर्ज हैं जिंदगी के खास अनुभव

ए जर्नी ऑफ लव' में उनके जीवन के कई अहम पड़ावों का जिक्र किया गया है. इसमें इटली में बिताए शुरुआती दिनों, राजीव गांधी से मुलाकात और विवाह, भारतीय समाज में अपनेपन की तलाश और सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को शामिल किया गया है. पुस्तक के विमोचन के दौरान राहुल गांधी ने परिवार की पुरानी यादों के जरिए माता-पिता की प्रेम कहानी का एक दिलचस्प पहलू साझा किया.

ये भी पढ़ें: 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे से दौड़ेगी मेट्रो, छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए राहत