Tuesday, 17 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

VIDEO: राहुल बोले- मां हमेशा पापा की गोद में बैठती थीं, यह सुनकर असहज हो गईं सोनिया गांधी

INT News16 November 2026 at 11:10 pm

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन समारोह में सोमवार को राहुल गांधी ने अपने माता-पिता की निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से सुनाए. उन्होंने बताया कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी को बहस करते हुए तो कई बार देखा, लेकिन दोनों को लड़ते हुए सिर्फ एक बार देखा था.

माता-पिता को सिर्फ एक बार लड़ते देखा

राहुल गांधी ने बताया कि उनके माता-पिता के बीच बहस तो होती थी, लेकिन उन्हें दोनों को लड़ते हुए सिर्फ एक बार देखने की याद है. उन्होंने कहा कि संयोग से जिस दिन ऐसा हुआ, उस समय उनके पिता फोन पर अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे.

राहुल ने अपने बचपन की याद साझा करते हुए कहा कि उनके घर में खाने के समय पिता मौजूद होते थे और मां उनकी गोद में बैठी होती थीं. यह उनके लिए बिल्कुल सामान्य बात थी. उन्हें लगता था कि दूसरे परिवारों में भी ऐसा ही होता होगा. लेकिन दोस्तों के घर जाने पर जब उन्होंने माता-पिता को इस तरह नहीं देखा, तो वह उनसे सवाल करने लगते थे.

गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्तरां पहुंचे थे राहुल

राहुल गांधी ने अपने माता-पिता की पहली मुलाकात से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित ‘वर्सिटी रेस्तरां’ में हुई थी. परिवार में इस मुलाकात की कहानी अक्सर सुनाई जाती थी.

राहुल ने बताया कि कई साल बाद वह भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्तरां में गए थे. वहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने उनके माता-पिता को पहचानने का दावा किया. कर्मचारी ने बताया कि उसे राजीव गांधी और सोनिया गांधी याद हैं.

इस दौरान राहुल ने रेस्तरां के एक खास पकवान ‘चिकन चॉसर’ का भी जिक्र किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर किसी को प्यार में पड़ना है, तो उसे वर्सिटी रेस्तरां जाना चाहिए, लेकिन वहां चिकन चॉसर खाने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Video: राहुल गांधी ने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का किया खुलासा

सोनिया गांधी की किताब में निजी जीवन के किस्से

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में उनके जीवन के शुरुआती दिनों से लेकर राजीव गांधी से मुलाकात और शादी तक के सफर का जिक्र है. इसमें इटली में बिताए बचपन, भारत आने के बाद नए समाज में अपनेपन की तलाश और सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को भी जगह दी गई है.

पुस्तक के विमोचन समारोह में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते से जुड़ी यादें साझा कर उनके निजी जीवन का एक ऐसा पहलू सामने रखा, जिससे आम तौर पर लोग परिचित नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: इंदिरा गांधी से बहुत डरती थीं सोनिया, राजीव के साथ रोमांस को बताया जादुई