national · झारखंड
हजारीबाग में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर
INT News16 August 2026 at 12:43 pm

हजारीबाग, 16 अगस्त। झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात रात एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बड़कागांव-केरेडारी मुख्य मार्ग पर देशवारी के पास हुआ। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया।