Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खरगोन में कुएं में गिरा 8 फीट का कोबरा:झाड़ी के सहारे सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ा

INT News16 August 2026 at 01:59 pm

खरगोन जिले के देवली गांव में रविवार सुबह एक खेत के करीब 50 फीट गहरे कुएं में लगभग 8 फीट लंबा कोबरा सांप गिर गया। कुएं में करीब 30 फीट पानी भरा होने के कारण सांप को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। सूचना मिलने पर पहुंचे सर्पमित्र छतर नागराज ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का सफल रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। कुएं में सांप देखकर सर्पमित्र को दी सूचना यह घटना चेतन पवार के खेत की है। खेत के बंटाईदार शांतीलाल ने रविवार सुबह कुएं में सांप को देखा। इसके बाद उन्होंने सर्पमित्र छतर नागराज को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नागराज ने देखा कि कुआं करीब 50 फीट गहरा है और उसमें लगभग 30 फीट पानी भरा हुआ है। पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू स्टिक सांप तक पहुंचाने में छोटी पड़ रही थी। झाड़ी के सहारे ऊपर आया कोबरा सर्पमित्र ने एक लंबी झाड़ी को रस्सी से बांधकर कुएं में डाला। झाड़ी को देखकर कोबरा उस पर चढ़ गया। उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन करीब 10 फीट ऊपर आने के बाद सांप का संतुलन बिगड़ गया और वह दोबारा कुएं में गिर गया। इसके बाद दूसरी बार झाड़ी को कुएं में डाला गया। कोबरा के झाड़ी पर बैठने के बाद स्टिक की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोबरा की फुंफकार से सहमे लोग रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने जोरदार फुंफकार मारी, जिससे आसपास मौजूद लोग कुछ देर के लिए सहम गए। हालांकि सर्पमित्र ने सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू जारी रखा और आखिरकार सांप को कुएं से बाहर निकाल लिया। करीब पांच दिन से पानी में तैर रहा था सांप सर्पमित्र छतर नागराज ने बताया कि यह बेहद जहरीली कोबरा प्रजाति का सांप था। उनके अनुमान के मुताबिक कोबरा करीब पांच दिनों से कुएं में तैर रहा था। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण वह काफी थककर सुस्त हो गया था। बाहर निकालने के बाद भी सांप कुछ देर तक निष्क्रिय रहा। बाद में उसे जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। 100 से ज्यादा सांपों का कर चुके रेस्क्यू छतर नागराज देवली, खरगोन और आसपास के क्षेत्रों में सांपों के रेस्क्यू का काम करते हैं। अब तक वे 100 से अधिक सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ चुके हैं।