Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा में अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार:448 बोतल-पव्वे बरामद; नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस

INT News16 August 2026 at 01:55 pm

सिरसा जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 48 बोतल और 400 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बेचने वाले खुर्दा संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत, सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने बंद गली, गुरु नानक नगरी, सिरसा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने प्रिंस कुमार पुत्र सुरेश कुमार नामक व्यक्ति को पकड़ा और उसके कब्जे से 48 बोतल तथा 400 पव्वे देसी शराब बरामद की। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्रिंस कुमार के खिलाफ थाना शहर सिरसा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अवैध शराब की बिक्री से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस की आमजन से सूचना देने की अपील पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब के कारोबारियों के नेटवर्क को तोड़ना और जिले में शराब के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।