Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में हेरोइन के साथ पकड़ा तस्कर:बेचने की फिराक में था, गांव मानस का निवासी

INT News16 August 2026 at 01:54 pm

कैथल में पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 7.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी इसे ग्राहकों को बेचने की फिराक में घूम रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव मानस निवासी गुरदीप सिंह उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस को मिली सूचना बता दें कि एंटी नारकोटिक सेल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह की टीम सीवन बाइपास पर गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव मानस निवासी गुरदीप सिंह उर्फ प्रवीण हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है जो अभी खनौरी रोड के पास स्थित जाट धर्मशाला के पास नशीला पदार्थ बचने के लिए घूम फिर रहा है। जाट धर्मशाला के पास पकड़ा गया सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जाट धर्मशाला के पास दबिश देकर संदिग्ध गांव मानस निवासी गुरदीप सिंह उपरोक्त को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष आरोपी की तलाशी के दौरान आरोपी के लोअर की दाहिनी जेब से एक पॉलीथिन से 7.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी की खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जसमेर सिंह द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।