Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नारनौल में 6 साल में 7 बार टूट गया ROB:अब पूरा तोड़कर दुबारा बनाएगा रेलवे, बार-बार मरम्मत से नहीं टिक रहा

INT News16 August 2026 at 01:46 pm

हरियाणा के नारनौल में निजामपुर-नांगल चौधरी रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज छह साल में सात बार टूट चुका है। इतनी ही बार इसकी मरम्मत की जा चुकी है, मगर अभी भी यह ठीक नहीं हो पाया है। अब रेलवे इसको तोड़कर दुबारा बनाने की तैयारी में है। करीब छह वर्ष पहले बने इस ओवरब्रिज का हिस्सा 2021 से 2026 के बीच सातवीं बार जर्जर हो चुका है। बीते शुक्रवार को मरम्मत के दौरान लगाया गया मटेरियल फिर उखड़ गया और नीचे से लोहे के सरिए दिखाई देने लगे। मामले की सूचना निजामपुर थाना प्रभारी धर्म सिंह ने रेलवे इंस्पेक्टर अनिल को दी ओर मौके पर दो पुलिस कर्मचारी लगाए गए, ताकि कोई बड़ा वाहन यहा से ना गुजरे। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर दोबारा मरम्मत कार्य शुरू किया। मरम्मत के नाम पर बार-बार पैबंद, फिर वही हाल वहां से सफर करने वाले त्रिभुवन वर्मा का कहना है कि रेलवे विभाग की ओर से समय-समय पर पुल की मरम्मत कर दी जाती है, लेकिन भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण मरम्मत कुछ ही समय में उखड़ने लगती है। इसके बाद पुल की स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। सात बार जर्जर होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होना अपने आप में बड़ा सवाल है। चार घंटे रहा बंद क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार शाम चार बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला, जबकि छोटे वाहनों को नियंत्रित तरीके से गुजरने दिया गया। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत में इस्तेमाल सामग्री को पूरी तरह सूखने में करीब 5 से 6 घंटे लगते हैं। इसी वजह से भारी वाहनों की आवाजाही रोकना जरूरी था। सरिए दिखने से लोगों में बढ़ा डर पुल के नीचे से लोहे के सरिए दिखाई देने और बार-बार मटेरियल उखड़ने से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह ओवरब्रिज नांगल चौधरी क्षेत्र को राजस्थान की ओर जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में केवल अस्थायी मरम्मत के भरोसे पुल को छोड़ना उचित नहीं है। जीएम बोले-जल्द मौके पर जाकर देखेंगे स्थिति जयपुर मंडल के जीएम विनीत त्यागी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने एक तारीख को ही पदभार संभाला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मौके पर जाकर ओवरब्रिज की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा और समस्या का समाधान करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूरे ओवरब्रिज के नवीनीकरण का दावा रेलवे विभाग के जयपुर मंडल में डीएफसीसी के प्रदीप कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से के नवीनीकरण के लिए टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर यातायात को सुरक्षित बनाया जा रहा है। आगामी समय में पूरे ओवरब्रिज का व्यापक नवीनीकरण किया जाएगा।