Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हिसार में सोलर पैनल तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद; 3 केस पहले से दर्ज

INT News16 August 2026 at 01:48 pm

हिसार की अग्रोहा थाना पुलिस ने खेतों में लगे सोलर पैनलों की तार चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मीरपुर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि इस संबंध में गांव श्यामसुख निवासी राजेंद्र पुत्र अमीलाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसके खेत में लगे सोलर पैनलों से अज्ञात व्यक्ति तार चोरी करके ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी पर तीन केस पहले से दर्ज पुलिस जांच में वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ पहले से चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि सोलर पैनलों एवं खेतों में लगे विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और चोरी की वारदातों में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान जारी रहेगा।