Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पृथला में EX MLA ने गाड़ी से निकाली तिरंगा यात्रा:कई गांव में हुआ स्वागत, वाहनों का लंबा काफिला साथ लेकर चले

INT News16 August 2026 at 01:50 pm

फरीदाबाद की पृथला विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक और भाजपा नेता टेकचंद शर्मा ने गाड़ी में सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से होकर गुजरी और अंत में टेकचंद शर्मा के कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। ग्रामीणों ने जगह-जगह किया स्वागत

तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा और उनके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शहीदों के सम्मान में निकाली यात्रा

पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि आज देशवासी जिस आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह शहीद वीर जवानों के बलिदान का परिणाम है। देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपना जीवन न्योछावर किया। उन्हीं शहीदों के सम्मान और उनकी याद में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

टेकचंद शर्मा ने कहा कि यह यात्रा सात किलोमीटर की नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर 20 किलोमीटर लंबी भी हो जाती तो कम थी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होना केवल एक कार्यक्रम का हिस्सा बनना नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा समर्पित रहने का आह्वान किया।