Friday, 11 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में ATM कार्ड बदलकर ठगी का आरोपी काबू:CIA टीम ने फरीदाबाद से पकड़ा; व्यक्ति के खाते से निकाले थे ₹29 हजार

INT News11 September 2026 at 02:35 pm

पलवल जिले में सीआईए टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कैंप थाना में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को हथीन निवासी राम मंडल ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि रेलवे रोड पर स्थित एक एटीएम मशीन से पैसे निकालने गए थे। वहां 2-3 लड़कों ने धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 29 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। सीआईए टीम ने तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी सुखराम उर्फ लड्डू को फरीदाबाद सेक्टर-12 से पकड़ा। सुखराम बढराम गांव का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सुखराम के खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी, चोरी और अवैध हथियार रखने जैसे 15 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कोर्ट में किया पेश सीआईए टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है और पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इससे धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए एटीएम कार्ड और ठगी गई रकम बरामद की जा सकेगी। पुलिस इस मामले में उसके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।