Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

लगता है भाई ने नशे में वीडियो...Salman Khan की 'Maatrubhumi' का नया गाना रिलीज होते ही Netizens ने उड़ाया मजाक

INT News4 November 2026 at 01:43 pm

Salman Khan New Song Trolled: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने फिल्म का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज कर दिया है. गाने में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है. लेकिन इस गाने से ज्यादा चर्चा सलमान खान के सुबह 5 बजे किए गए पोस्ट और उस पर फैंस के आ रहे मजेदार कमेंट्स की हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस भाईजान के इस अलमस्त अंदाज पर जमकर चुटकियां ले रहे हैं.

सुबह 5:12 बजे, 2 पैग और सलमान का स्वैग

बुधवार तड़के सलमान खान ने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना ड्रॉप किया, जिसे उन्होंने खुद अपनी आवाज दी है. लेकिन सुर्खियां बटोर ले गया उनका कैप्शन. सलमान ने सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि फ्लाइट का समय 5:12 बजे है, जो बिल्कुल समय पर है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि

"दो पैग पीने के बाद अपनी 'सेक्सी ब्यूटी' के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार हूं... पता नहीं कहां लैंड करेंगे."

उनका यह अंदाज देखते ही देखते वायरल हो गया.

फैंस के मजेदार रिएक्शंस

सलमान खान के खुद गाना गाने और इतनी सुबह वीडियो ड्रॉप करने पर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. सलमान की आवाज सुनकर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा,

"Salman Bhai be like : Arijit it's done bro.." (यानी अरिजीत भाई, अब तुम्हारा काम हो गया).

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,

ये कौन सा टाइम है भाई गाना रिलीज करने का, फुल सरप्राइज हो गया." वहीं एक अन्य ने लिखा, "अभी उठा हूं और भाई वीडियो अपलोड करके सो गए." एक फैन ने तो यहां तक कह दिया, "अपना स्लीप साइकिल भी मैच करता है भाई."

एक यूजर ने यह तक कह दिया - "लगता है भाई ने नशे में ही सॉन्ग रिलीज कर दिया है."

'मातृभूमि' में दिखेगा रोमांस और देशभक्ति का डबल डोज

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष से प्रेरित है. इसमें सलमान खान एक सैन्य अधिकारी और चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी के रोल में हैं. इससे पहले फिल्म का देशभक्ति गीत 'जय हिंद' रिलीज किया गया था.

एक तरफ 'जय हिंद' का जोश और दूसरी तरफ 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' की मस्ती, यह दिखाता है कि 'मातृभूमि' में दर्शकों को एक्शन, देशभक्ति और रोमांस का फुल पैकेज मिलने वाला है। अब फैंस को 13 नवंबर को फिल्म की संभावित रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 WKV: 'रिश्ता वही... मसाज नहीं, Love संग Scout OP की नजदीकियों पर भड़के सलमान, बोले- आपसे घटिया आदमी...