national · पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल: हिरासत में मौत मामले में सीएम सुवेंदु ने टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से की मुलाकात, 5 अधिकारी निलंबित
INT News10 August 2026 at 04:58 pm

कोलकाता, 10 अगस्त। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को उस तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की, जिसकी उत्तर 24 परगना के हलिसहर पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही स्वीकार की। सुवेंदु अधिकारी मौजूदा समय में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया गया और हालीशहर पुलिस स्टेशन के एसएचओ को पुलिस लाइन भेज दिया गया।