समाचार · छत्तीसगढ़
असम बाढ़ पीड़ितों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़:मुख्यमंत्री साय ने कहा- पूरा देश और हम असम के लोगों के साथ खड़े हैं
छत्तीसगढ़ सरकार असम में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों को 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ संकट की इस घड़ी में असम के लोगों के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री साय ने असम में बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस आपदा में सैकड़ों लोगों की जान गई है, जो अत्यंत दुखद है। उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। इस प्राकृतिक आपदा के कठिन समय में असम के लोगों के साथ पूरा देश खड़ा है। मल्लिकार्जुन खड़गे के एफसीआरए बयान पर भी प्रतिक्रिया इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एफसीआरए संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अब मुद्दाविहीन हो गई है और इसी वजह से ऐसे विषयों पर राजनीति कर रही है। किसी भी नेता पर हमला गलत पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए हमले के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी नेता पर हमला गलत है। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या नेता के साथ हिंसा स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।