समाचार · मध्य प्रदेश
भोपाल में भिक्षावृत्ति पर फिर सख्ती होगी:14 अगस्त को फंदा में जनकल्याण शिविर लगेगा; समस्याएं दूर करेंगे
राजधानी भोपाल में भिक्षावृत्ति पर फिर सख्ती होगी। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को अपर कलेक्टर और सभी एसडीएम को कार्रवाई के आदेश दिए। इससे पहले तत्कालीन कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी बड़े स्तर पर भिक्षावृ्त्ति को लेकर अभियान चलाया था। कलेक्टर मिश्रा ने सोमवार को समयावधि बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान -2026 के अंतर्गत 14 अगस्त को हुजूर तहसील के फंदा विकासखंड में बड़े स्तर पर जनकल्याण शिविर लेगा। शिविर में आसपास के 30 गांव के लोग शामिल होंगे। उनकी समस्याओं को ग्राम स्तर पर मौके से ही निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा, सभी अधिकारी शिविर से पहले अपने-अपने विभाग से संबंधित क्षेत्रों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करें। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों को चिह्नित करें। जिससे शिविर में उनका प्रभावी निराकरण हो सके। इन विषयों पर होगा शिविर अभियान के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, राजस्व प्रकरण, किसान आईडी, आयुष्मान भारत कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। कल करोंद मंडी में बलराम महोत्सव लेक्टर मिश्रा ने बैठक में 11 अगस्त को भोपाल की करोंद मंडी में आयोजित होने वाले बलराम महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर मिश्रा ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग और संबद्ध विभागों को प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।