Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंदसौर के 100 कावड़ियों की यात्रा दरबार पहुंची:भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की

INT News10 August 2026 at 05:48 pm

नीमच में सावन महीने के अवसर पर जयसिंहपुरा रोड स्थित मंशापूर्ण दरबार में कावड़ यात्रा का समापन हुआ। मंदसौर से पवित्र जल लेकर आए लगभग 100 कावड़ियों ने सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यह कावड़ यात्रा रविवार सुबह मंदसौर स्थित प्रसिद्ध भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई थी। विशेष पूजा-अर्चना के बाद कावड़ियों ने कावड़ में पवित्र जल भरा। यात्रा रविवार देर शाम हिंगोरिया स्थित बालाजी मंदिर पहुंची, जहां कावड़ियों ने रात्रि विश्राम किया। सोमवार को यह यात्रा पूरे उत्साह के साथ नीमच शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और जयसिंहपुरा रोड स्थित मंशापूर्ण दरबार पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कावड़ यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। डीजे पर बज रहे भगवान भोलेनाथ के भजनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते चल रहे थे। लगभग 100 कावड़ यात्री हाथों में कावड़ थामे अनुशासित रूप से आगे बढ़ रहे थे। भगवान भोलेनाथ की झांकी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।