Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

टीकमगढ़ में शहीद स्मारक की जमीन को लेकर प्रदर्शन:बड़ागांव में तहसीलदार को दिया ज्ञापन; शहादत स्थली से छेड़छाड़ न करने की मांग

INT News10 August 2026 at 05:53 pm

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव में सोमवार को अमर शहीद नारायण दास खरे की शहादत स्थली की जमीन को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहादत स्थली की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं दी जाएगी और मांगें न मानने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। दमोह कलेक्टर के बेटे की जमीन मामले की जांच की मांग स्थानीय निवासियों ने दमोह कलेक्टर के बेटे की जमीन शहादत स्थल के पास होने के मामले की जांच कराने की मांग रखी। लोगों ने इस स्थल को केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि संपूर्ण बुंदेलखंड का स्वाभिमान और शहादत की धरोहर बताया। दो स्वतंत्रता सेनानियों की समाधि स्थल है यह जमीन बड़ागांव मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार ने बताया कि इस स्थान पर अमर शहीद नारायण दास खरे के अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमृतलाल फणींद्र की समाधि भी बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस ऐतिहासिक समाधि स्थल की जमीन से कोई छेड़छाड़ हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। कलेक्टर बोले- स्मारक से छेड़छाड़ का कोई आदेश नहीं मामले में दो दिन पहले कलेक्टर ने स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने कहा था कि समाचार पत्रों के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है। प्रशासन की ओर से शहीद स्मारक या उसकी बाउंड्री वॉल को गिराने का कोई आदेश नहीं दिया गया है और ऐतिहासिक धरोहरों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। पूरा मामला जानने के लिए यह खबर पढ़ें… शहीद नारायण दास खरे समाधि स्थल पर सीमांकन विवाद:विधायक बोले- फर्जी बेचनामे के आधार पर खरीदी जमीन; कलेक्टर के बेटे ने छोड़ने की बात कही टीकमगढ़ जिले की बड़ागांव धसान तहसील में अमर शहीद नारायण दास खरे समाधि स्थल और मेला ग्राउंड की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद दमोह कलेक्टर के बेटे अभिषेक यादव ने वीडियो जारी कर समाधि स्थल की जमीन छोड़ने की बात कही है। वहीं टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने साफ किया है कि प्रशासन की ओर से बाउंड्रीवॉल या समाधि हटाने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर