Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा में 30 वर्षीय युवक की लाश मिली:सिर से मोना, पहचान नहीं; पुलिस ने मोर्चरी में 72 घंटे रखा शव

INT News19 August 2026 at 03:38 pm

मोगा शहर के अकालसर रोड पर रेलवे लाइन के पास मंगलवार को एक खाली प्लॉट में करीब 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन से सटे खाली स्थान पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक सिर से मोना था। पहचान न होने के कारण पुलिस और समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य उसके परिजनों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस प्रशासन और समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस और समाज सेवा सोसाइटी ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता है, तो तुरंत संबंधित पुलिस या समाज सेवा सोसाइटी से संपर्क करे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा। अधिकारियों ने लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की है, ताकि मृतक के परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके।