Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

श्रीराम कॉलेज की बस में छात्रों के दो गुट भिड़े:फोन कर बुलाए बाहरी साथी, फिर जमकर चले लात-घूंसे; मारपीट का विडियो आया सामने

INT News4 November 2026 at 01:48 pm

मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में बैरियर ओवरब्रिज पर श्रीराम कॉलेज की बस में सवार छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक छात्र ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद बाहर से आए लोगों के साथ मिलकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। फोन कर बुलाए साथी, फिर शुरू हुई मारपीट जानकारी के अनुसार, श्रीराम कॉलेज की बस में छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान एक छात्र ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में बाहर से आए लोग भी ओवरब्रिज पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। शिकायत देने थाने पहुंचे, फिर लौटे मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने की बात कही। हालांकि, कुछ देर बाद दोनों पक्ष बिना रिपोर्ट दर्ज कराए ही थाने से लौट गए। पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष का मोबाइल नंबर मिला है। उस पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस बोली- दोनों पक्ष एक ही कॉलेज के छात्र कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई अरुण कुशवाह ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही कॉलेज के छात्र हैं। उनके बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष थाने आए थे, लेकिन मामला दर्ज होने से पहले ही वहां से चले गए। फिलहाल एक पक्ष का मोबाइल नंबर मिला है, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा है।