national · उत्तर प्रदेश
मंदिरों से चढ़ावा चोरी होना शर्मनाक, करोड़ों हिंदुओं की आस्था को पहुंची ठेस: सुरेंद्र राजपूत
INT News14 July 2026 at 01:13 pm

लखनऊ, 14 जुलाई। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और 'एक देश, एक चुनाव' के मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है तथा महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।