Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

भारी बारिश से उफान पर रांची के झरने: हुंडरू, जोन्हा और सीता फॉल जाने से पहले पढ़ें DC का यह सख्त आदेश

INT News26 September 2026 at 04:54 pm

रांची: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियों, तलाबों और जलप्रपात उफान पर हैं. शनिवार सुबह गेतलसूद डैम के दो रेडियल गेट खोले जाने के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू जलप्रपात (Hundru Falls) अपने पूरे विकराल में आ गया है. उफनते पानी और चट्टानों पर लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है.

सभी फॉल और डैम में पर्यटकीय गतिविधियों पर रोक

मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के आलोक में रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कड़ा आधिकारिक आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत जिले के सभी प्रमुख जलप्रपातों और जलाशयों जैसे- हुंडरू, जोन्हा, सीता फॉल आदि में अत्यधिक पानी के बहाव, चट्टानों से फिसलने और डूबने की आशंका को देखते हुए सभी प्रकार की वाटर स्पोर्ट्स (Water Sports), एडवेंचर एक्टिविटी और आम पर्यटकीय गतिविधियों पर मौसम सामान्य होने तक पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बढ़ा आक्रोश, शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा; बोलीं- झारखंड में रद्द हो SIR

पर्यटक मित्रों, बोट संचालकों और पुलिस को सख्त निर्देश

उपायुक्त ने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), अंचल अधिकारियों (CO), जिला पुलिस और JTDC को अपने-अपने क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं. खतरे वाले संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है. इसके साथ ही 'पर्यटक मित्रों' और नाव (बोट) संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी सूरत में पर्यटकों को नदी, नालों या उफनते जल स्रोतों के करीब न जाने दिया जाए.

ये भी पढ़ें: JTET Exam 2026 देने वालों का इंतजार खत्म! 1 नवंबर हो सकती है परीक्षा