Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फतेहाबाद से खनौरी बॉर्डर जा रहे किसान हिरासत में:किसान बोले-पैदल यात्रा में शामिल होना था, लोकतांत्रिक तरीके से उठा रहे थे आवाज

INT News16 August 2026 at 12:49 pm

फतेहाबाद के रतिया से भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) से जुड़े किसान रविवार को खनौरी बॉर्डर पर प्रस्तावित पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। किसानों के अनुसार, रतिया क्षेत्र से किसानों का जत्था गुरुद्वारा श्री अजीतसर साहिब से रवाना होना था। वे खनौरी बॉर्डर पहुंचकर प्रस्तावित पैदल यात्रा में शामिल होने की तैयारी में थे, तभी पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। बोले- पैदल मार्च में शामिल होना था किसानों ने बताया कि उनकी योजना दातासिंहवाला गांव पहुंचने के बाद थी, जहां से करीब 51 पदयात्री शुभकरण सिंह के शहीदी स्थल से मिट्टी लेकर पैदल यात्रा शुरू करते। इसके बाद वे खनौरी बॉर्डर की ओर पैदल मार्च में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। बोले-लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे थे किसानों ने प्रशासन की कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से पैदल यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में लिया, जबकि वे अपनी मांगों और खेती से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना चाहते थे। किसान संगठनों की ओर से 16 अगस्त को खनौरी बॉर्डर से एक बड़ी पैदल यात्रा प्रस्तावित की गई है। रतिया क्षेत्र के किसान भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए तैयार थे। प्रशासन द्वारा किसानों को रोके जाने के बाद क्षेत्र के किसान संगठनों में नाराजगी देखी गई।