world
मोरक्को ने प्रवासियों को सीमा तक पहुंचने से रोका, स्यूटा फिर सुर्खियों में
INT News15 August 2026 at 05:13 pm

मैड्रिड, 15 अगस्त। स्पेन का छोटा सा स्वायत्त शहर शनिवार को फिर सुर्खियों में आ गया। 30-31 जुलाई को हजारों की संख्या में घुसे प्रवासियों की समस्या से अभी निजात भी नहीं मिली थी कि शनिवार को फिर कुछ ऐसा हुआ कि पूरी दुनिया में हलचल सी मच गई। हालांकि इस बार मोरक्को की दंगा-रोधी पुलिस ने शनिवार को सैकड़ों उप-सहारा अफ्रीकी प्रवासियों को स्पेन के स्यूटा क्षेत्र की सीमा तक पहुंचने से रोक दिया।