Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू, कचरे से भी मिली राहत:पार्षद विमलेश सिंह ठाकुर बने आज के 'पब्लिक स्टार'; सीवेज, जर्जर सड़क और कचरे की समस्याएं सामने आईं

INT News14 August 2026 at 06:14 am

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 44 के पार्षद विमलेश सिंह ठाकुर बने आज के 'पब्लिक स्टार' वार्ड 44 के ओल्ड सुभाष नगर, गोविंदपुरा निवासी ऋचा भदौरिया ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आवास क्रमांक एपी-39 के सामने पिछले आठ दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद थी। रात के समय अंधेरा रहने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था और महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 44 के पार्षद विमलेश सिंह ठाकुर ने मामले पर संज्ञान लिया और तीन स्ट्रीट पोल की लाइटें ठीक कराईं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान करोंद: आंगनवाड़ी केंद्र के पास कचरे की समस्या हुई दूर करोंद के कपिला नगर आंगनवाड़ी केंद्र के पास रहने वाले रामकृष्ण गौर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र में लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ था। बदबू और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ दो आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद जोन-17 के जोनल अधिकारी रामरतन लोहिया ने संज्ञान लेकर क्षेत्र में सफाई कराई। कचरा, स्ट्रीट लाइट, सीवेज और बदहाल सड़क से परेशान भोपालवासी सुल्तानिया रोड: घर के बाहर कचरे का ढेर, रहवासी परेशान वार्ड 24 के सुल्तानिया रोड निवासी अमजद कुरैशी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर के बाहर लंबे समय से कूड़ा-कचरा पड़ा हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने संबंधित जनप्रतिनिधियों से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। कोलार: एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे से बढ़ा खतरा वार्ड 83 के राजवेद कॉलोनी, एकता पार्क निवासी सूरज सेन ने शिकायत दर्ज कराई है कि कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट पिछले एक महीने से बंद है। पोल पर लगी एलईडी भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आर.डी.पी.एस. स्कूल के सामने अंधेरा रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। पटेल नगर: स्कूल के सामने खुला सीवेज चैंबर, हादसे का खतरा डॉ. रविकांत गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि राज वेदांता स्कूल के सामने फुटपाथ पर सीवेज चैंबर पिछले एक महीने से खुला पड़ा है। यहां से नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चे रोजाना गुजरते हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। करोंद: 12 दुकानों वाली सड़क बदहाल, समाधान के दावे पर सवाल डॉ. नरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि 12 दुकान चौराहा से हाउसिंग बोर्ड तक की सड़क पिछले तीन वर्षों से जर्जर स्थिति में है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान का दावा किया गया, लेकिन मौके पर कोई काम नहीं हुआ। सड़क पर गड्ढे, जलभराव और गंदगी के कारण राहगीरों और दुकानदारों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म एप का 'भास्कर समाधान' ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए इसकी जानकारी दे सकते हैं। 'भास्कर समाधान' बदलाव की पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर के अलग-अलग हिस्सों की समस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और जनसमस्याओं का जल्द समाधान हो सके।