Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

छतरपुर के संतोष 30 दिन में 1500 किमी पैदल चले:हरपालपुर से कटरा तक यात्रा, 3 घंटे की चढ़ाई के बाद माता के दर्शन किए

INT News14 August 2026 at 07:50 am

छतरपुर के हरपालपुर निवासी संतोष मिश्रा ने माता वैष्णो देवी के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन करते हुए 30 दिनों में लगभग 1500 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की। उन्होंने हरपालपुर से चलकर माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। संतोष मिश्रा ने यह यात्रा 9 जुलाई को सुबह 9 बजे हरपालपुर के नारायण आश्रम छोटी कुटी से शुरू की थी। इस दौरान वे झांसी, ग्वालियर, मथुरा, दिल्ली, पानीपत और अंबाला जैसे प्रमुख शहरों से होते हुए 9 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे कटरा पहुंचे। कटरा में विश्राम करने के बाद, संतोष मिश्रा ने 10 अगस्त की सुबह लगभग 4 बजे माता वैष्णो देवी भवन के लिए चढ़ाई प्रारंभ की। उन्होंने लगभग तीन घंटे में चढ़ाई पूरी कर सुबह 8 बजे माता रानी के दर्शन किए। 13 अगस्त को हरपालपुर लौटे

माता के दर्शन के उपरांत, संतोष मिश्रा 13 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे हरपालपुर वापस लौटे। उनके नगर में पहुंचते ही स्थानीय निवासियों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। नगरवासियों के इस प्रेम और सम्मान से संतोष मिश्रा भावुक हो उठे। उन्होंने माता रानी के जयकारे लगाए और खुशी में नृत्य भी किया। इसके बाद, नगरवासियों ने उन्हें जुलूस के रूप में उनके घर तक पहुंचाया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और संतोष मिश्रा की आस्था एवं संकल्प की सराहना की। 30 दिनों में 1500 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा हरपालपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है।