समाचार · मध्य प्रदेश
नेपा मिल फुटबॉल मुकाबला, टीम A ने B को हराया:फिटनेस बढ़ाने अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, CMD ने किया मैच का शुभारंभ
बुरहानपुर में एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड द्वारा गुरुवार शाम स्टेडियम ग्राउंड पर एक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में नेपा ए टीम ने नेपा बी टीम को 3-1 के स्कोर से पराजित किया। मैच का शुभारंभ नेपा मिल के सीएमडी नरेश सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने अतिथियों से परिचय प्राप्त किया। सीएमडी ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारियों में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की खेल स्पर्धाएं समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। यह फुटबॉल मैच नेपा लिमिटेड के सीनियर खिलाड़ियों प्रशांत बैठालु, हमीद खान, वीरू पांडे, असलम खान, सुनील न्यूटन, एरिक साइमन, आशुतोष मिश्रा और संजय पवार की ओर से आयोजित किया गया था। मैच में मार्केटिंग, वित्त लेखा विभाग, सीएमडी ऑफिस, कमर्शियल और स्टेट विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों में प्रशांत सोनी, सुमेश महाजन, स्नेहिल देवगिरीकर, भूषण गायकवाड़, चेतन पाटील, सुभम हटकर, शेख समीर, राहुल पटेल, दीपक झोटे, सचिन राठौर, विशाल मगर, मुकेश महाजन, नदीम खान, शेख अदनान, विवेक राठौर, दिपांशु वानी, मोहिंदर यादव, चेतन पाटील, मनोज पटेल, रोहित श्रीवंशी और गजानंद यादव शामिल रहे।