Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पंजाबी सिख युवक का रोते हुए का VIDEO:मेक्सिको में फंसा, बोला-डंकी रूट से न आए कोई, मैं भाग तो मुझे पीटा गया

INT News14 August 2026 at 07:38 am

पंजाब के एक सिख युवक की सोशल मीडिया पर रोते हुए की वीडियो सामने आई है। इसमें वह मेक्सिको में फंसे होने और यहां न आने की अपील करता नजर आता है। एक कमरे में बैठकर हाथ जोड़े युवक उसे पीटने की बात कहता है।

वीडियो पर मेक्सिको में भारतीय सिख का घिनौना व्यवहार लिखा है। युवक कहता है कि वह डंकी रूट से आया था। यहां से भागने की कोशिश की। इन्होंने उसे पीटा है। वह चल नहीं पा रहा है। रोते हुए युवक कहता है कि यहां कोई न आए न ही किसी एजेंट के चक्कर में फंसे।

गुरद्वारा स्पॉन्सर्ड बताए जा रहे इस सफर की सच्चाई अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। यह वीडियो टिकटॉक अकाउंट @amol__singh ने अपलोड किया है जिसे बाद में एक्स प्लेटफॉर्म पर @Jkaur0304 समेत कई यूजर्स ने शेयर किया।

कैप्शन में लिखा है कि गुरद्वारा की मदद से चलने वाले डंकी रूट पर निकले युवक मेक्सिको में फंसे हैं और उनके लिए प्रार्थना की जा रही है। युवक ने कहा कि कोई यहां भागने की कोशिश न करे

युवक ने वीडियो में अपना नाम नहीं बताया है। उसने कहा कि उसके जैसी गलती ना करें, भागे ना कोई। यहां से मैं भागा, मेरा बुरा हाल हो गया। मुझसे आगे चला भी नहीं जा रहा है, बुरा हाल हो गया है। वीडियो बनाने वाले की तरफ देख युवक कहता है कि ये मुझे यहां तक लेकर आया था। मैंने गलती की, मुझे सजा मिल गई। मेरे साथ बहुत बुरा हाल हुआ है भाई। कोई भी ऐसी गलती ना करे। भाई मुझे माफ कर दो, आपका बच्चा हूं, मुझे माफ कर दो जी। सबसे पहले मैक्सिको में रखते हैं डोंकर

डंकी रूट पंजाब और उत्तर भारत के युवाओं के लिए अमेरिकी या कनाडाई बॉर्डर पार करने का अवैध रास्ता बन चुका है। एजेंट (डोंकर) लोगों को विभिन्न देशों से होते हुए मेक्सिको पहुंचाते हैं। वहां तिजुआना या अन्य बॉर्डर शहरों के होटल, निजी घर या सेफ हाउस में उन्हें कई दिनों से लेकर हफ्तों तक रोका जाता है। वीडियो में दिख रहा कमरा ठीक ऐसे ही अस्थायी ठिकाने जैसा है।

बार्डर पार कराने के 50 लाख तक लेते हैं डोंकर

पिछले कुछ वर्षों में हजारों भारतीय, खासकर पंजाबी सिख, इस रूट का इस्तेमाल कर चुके हैं। एजेंट इसके लिए 20 से 50 लाख रुपए तक की रकम लेते हैं और परिवार कर्ज लेकर या जमीन बेचकर पैसे जुटाते हैं। मेक्सिको पहुंचने के बाद स्थिति और बिगड़ जाती है, जहाँ खाना-पानी सीमित होता है, जगह कम होती है और एजेंटों द्वारा दबाव व दुर्व्यवहार की शिकायतें आम हैं। कुछ मामलों में युवकों को जबरन बॉर्डर पार कराने की कोशिश की जाती है, जबकि कई लोग रास्ते में बीमार पड़ जाते हैं या पैसे खत्म होने पर फंस जाते हैं।