Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

शादीशुदा आफताब आलम संग रिश्ते की खबरों पर अर्शी खान ने दिया जवाब, कही ये बात

INT News14 August 2026 at 07:45 am

Aftab Alam Arshi Khan Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान लंबे समय से अफगानिस्तान के क्रिकेटर आफताब आलम के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही हैं. अब अर्शी ने इन खबरों पर खुलकर बात करते हुए बताया है कि दोनों के बीच वास्तव में कैसा रिश्ता है.

रिलेशनशिप को लेकर इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अर्शी ने साफ किया कि वह आफताब को जानती हैं और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है. उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात और दोस्ती साल 2020 से है. अर्शी के मुताबिक, दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है, लेकिन इसे रोमांटिक रिश्ता कहना सही नहीं होगा.

आफताब शादीशुदा हैं

अर्शी ने डेटिंग की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि आफताब शादीशुदा हैं और उनके पांच बच्चे हैं. ऐसे में दोनों के बीच शादी या भविष्य में रिश्ते की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने अपनी दोस्ती को बेहद खास बताते हुए कहा कि दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा है.

अर्शी कब करेंगी शादी?

इंटरव्यू में अर्शी से उनकी शादी को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि वह शादी को लेकर ज्यादा दिखावा नहीं करेंगी और अगर उन्हें शादी करनी होगी तो अचानक और चुपचाप कोर्ट मैरिज कर सकती हैं.

इसे भी पढ़े- एशियन गेम्स 2026: फाइनल या ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले क्यों नहीं होगी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत?

क्रिकेट से लंबे समय से दूर हैं आफताब

आफताब आलम अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने 27 वनडे मैचों में 41 विकेट और 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 11 विकेट लिए हैं. वह 2012 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आए थे. उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2018 में, जबकि आखिरी वनडे मुकाबला 2019 में आया था. इसके बाद से वह लंबे समय से अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं.

इसे भी पढ़े- Photos: गोवा में पत्नी और दोस्तों संग मस्ती करते दिखे शिखर धवन, देखें तस्वीरें