Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कटनी में अवैध गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार:कुठला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा; NDPS एक्ट में केस

INT News7 July 2026 at 07:16 am

कटनी में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार देर शाम घेराबंदी कर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 37 हजार रुपए का अवैध गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया ने बताया कि सोमवार देर शाम पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम जब ग्राम बिलहरी से बड़खेरा जाने वाले मार्ग पर बहुड़ा नदी के पुल के पास पहुंची, तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग का कपड़े का थैला लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी और स्टाफ को देखकर संदिग्ध व्यक्ति घबरा गया और छिपने का प्रयास करने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की। राहगीर साक्षियों को गवाह बनाकर उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है थाने लाकर स्थानीय गवाहों की उपस्थिति में आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने अपनी पहचान जितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ मज्जुल ठाकुर (41) पिता स्वर्गीय अर्जुन सिंह, निवासी ग्राम बिलहरी बड़खेरा, पुलिस चौकी बिलहरी, थाना कुठला, जिला कटनी के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद नीले रंग के कपड़े के थैले की तलाशी ली। थैले के भीतर हरे रंग का कलीयुक्त, पत्तीदार और बीजयुक्त तीक्ष्ण गंध वाला पदार्थ मिला, जिसकी पहचान मादक पदार्थ गांजा के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से कुल 2 किलोग्राम 600 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 37 हजार रुपए आंकी गई है।