Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

वन स्टॉप सेंटर के बाहर युवक की चप्पलों से पिटाई:शिवपुरी में पॉक्सो केस में पेशी के बाद शादी पर विवाद

INT News7 July 2026 at 08:56 am

शिवपुरी में एक युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना वन स्टॉप सेंटर के बाहर हुई, जहां एक पुराने पॉक्सो प्रकरण से जुड़े युवक और युवती की शादी की तैयारी को लेकर विवाद हो गया था। युवती के परिजनों और कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह हंगामा हुआ। यह मामला एक पुराने पॉक्सो प्रकरण से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी अब्दुल रहमान फर्नीचर का काम करने कोलारस आया था। आरोप है कि किराए के मकान में रहने के दौरान वह एक नाबालिग लड़की के संपर्क में आया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उस समय युवक के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। बालिग होने पर दोनों फिर साथ रहने लगे

बताया जा रहा है कि युवती के बालिग होने के बाद दोनों फिर से संपर्क में आए और साथ रहने लगे। सोमवार को दोनों पुराने पॉक्सो प्रकरण में पेशी के लिए शिवपुरी न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने विवाह करने की इच्छा जताई और कोर्ट परिसर के बाहर विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार कराने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती के परिजनों को भी शिवपुरी बुला लिया। परिजनों और कार्यकर्ताओं ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। इसके बाद मामला वन स्टॉप सेंटर पहुंचा, जहां काउंसलिंग के बाद भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। युवक पर चप्पलों से पीटा

वन स्टॉप सेंटर से बाहर निकलते ही दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान युवती की मां ने युवक पर चप्पलों से हमला कर दिया। सड़क पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया। विवाद के बाद युवती अपने परिजनों के साथ चली गई। वहीं, युवक अपने पिता के साथ वापस मुजफ्फरनगर लौट गया।