समाचार · उत्तराखंड
पिता ही निकला हैवान! घर से भागी 13 साल की बच्ची ने रोते-रोते बताए घिनौने कांड

जिस पिता के साए में बेटियां खुद को महफूज़ समझती हैं, उसी की गंदी नीयत से तंग आकर एक 13 साल की मासूम को अपना ही घर छोड़ना पड़ गया। मामला उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ का है। यहां मासूम बच्ची अपने पिता की गंदी हरकतों से तंग आकर जून महीने में भाग गई थी। पुलिस किसी तरह बच्ची को ढूंढ लाई तो उसने चाइल्ड हेल्पलाइन में अपने पिता के घिनौने कांड बयां किए।जानकारी के अनुसार, बीते जून माह में लापता हुई किशोरी का जब चाइल्ड हेल्पलाइन ने रेस्क्यू कर काउंसिलिंग की, तो पिता की घिनौनी करतूत का सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस ने पिता को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बच्ची ने बताई आपबीतीमिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में रहने वाली किशोरी अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। मामले की भनक लगते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम सक्रिय हुई और कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। जब चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को सुरक्षित स्थान पर रखकर उसकी काउंसिलिंग शुरू की, तो वह फूट-फूट कर रो पड़ी।पुलिस के सामने रो पड़ी बच्चीटीम के सदस्यों ने जब घर से भागने की वजह पूछी, तो मासूम ने बताया कि उसका सगा पिता ही उसके साथ घर में गलत नीयत से छेड़खानी और बदसुलूकी करता था। एसआई प्रियंका मौनी ने बताया कि पिता पर मुकदमा दर्ज किया है।लापता मां-बेटी मामले में पांच पर केसएक अन्य घटना में हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के डीपीएस दौलतपुर के पास गंगनहर में एक वर्षीय बेटी के साथ लापता हुई विवाहिता के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। महिला के भाई की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं, देर शाम तक गंगनहर में लापता मां-बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और जल पुलिस की टीमों ने दिनभर नहर में तलाश अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, रायपुर दरेड़ा (थाना पथरी) निवासी भूपेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन सरिता की शादी 27 जून 2020 को कोटा मुरादनगर निवासी अर्जुन से हुई थी। आरोप है कि पति अर्जुन, ससुर बालेश्वर, सास कलावती और ननद शीतल और बुलबुल दहेज की मांग को लेकर सरिता का लगातार उत्पीड़न और मारपीट करते थे। आरोप लगाया कि 11 जुलाई की रात करीब नौ बजे सरिता ने फोन कर बताया था कि पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे और उसकी बेटी नैन्सी को जान से मारने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने उन्हें समझाया और अगले दिन घर आकर बात करने की बात कही।आरोप है कि 12 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अर्जुन ने फोन कर सूचना दी कि सरिता बेटी को लेकर डीपीएस दौलतपुर के पास गंगनहर में कूद गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि सरिता और उसकी बेटी को गंगनहर में धक्का दिया गया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। लापता मां और बेटी की तलाश की जा रही है।