समाचार · उत्तराखंड
इंदौर में 20 वर्षीय युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत, 6 दिन पहले किराये पर लिया था फ्लैट; लिव-इन पार्टनर बोला…

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पलास परिसर में एक 20 वर्षीय युवती की कथित तौर पर 8वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। युवती की पहचान अंजलि थापा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले अंजलि का अपने लिव-इन पार्टनर अजय मुंडे से विवाद हुआ था। दोनों के बीच पिछले तीन दिनों से कहासुनी चल रही थी। घटना के बाद पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।छह दिन पहले ही दिल्ली से इंदौर आए थे दोनोंपुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली अंजलि दिल्ली के स्पा में काम करती थी। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के समयपुर निवासी अजय मुंडे से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बताया गया है कि 18 अक्टूबर को अजय और अंजलि दिल्ली से इंदौर आए थे। यहां उन्होंने पलास परिसर के बी-ब्लॉक में आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 801 किराये पर लिया था। सोसाइटी में रहने वालों को दोनों ने पीथमपुर में नौकरी करने की बात बताई थी।शराब पीने के बाद हुआ विवादतेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार, पूछताछ में अजय ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उन दोनों के बीच विवाद हो रहा था। शनिवार को दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी।अजय के बयान के मुताबिक, विवाद के दौरान वह किसी काम से किचन में गया था। इसी बीच अंजलि ने बालकनी से छलांग लगा दी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस जांच कर रही है।सोसाइटी के लोग ले गए थे अस्पताल युवती के आठवीं मंजिल से गिरने की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। रेजिडेंट संघ के अध्यक्ष अभिषेक दुबे और अन्य लोग अंजलि को गंभीर हालत में राऊ स्थित मैक्सवेल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।फोन पर बातचीत को लेकर भी विवाद की बातपुलिस की पूछताछ में अजय ने यह भी बताया कि अंजलि पिछले तीन दिनों से किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही थी। उसने इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने का दावा किया है। अजय के अनुसार, वह मजदूरी करता था, जबकि अंजलि स्पा में काम करती थी। उसने यह भी बताया कि अंजलि अपने परिजनों के संपर्क में नहीं थी।फिलहाल पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले दोनों के बीच हुए विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट - हेमंत