Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

सोनम वांगचुक की सेहत पर 8वां हेल्थ बुलेटिन जारी, हालत स्थिर पर ब्लड शुगर-पोटैशियम अब भी कम

INT News21 July 2026 at 09:56 am

नई दिल्ली, 21 जुलाई। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह 9 बजे आठवां हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक का इलाज वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में लगातार जारी है। उनके उपचार में वीएमएमसी, सफदरजंग अस्पताल और एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञों की बहु-विषयक टीम शामिल है।