national · महाराष्ट्र
VIDEO : हवा में कई बार घूमकर ब्रिज से नीचे गिरी करोड़ों की BMW, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत; देखें खौफनाक मंजर

Mumbai BMW Crash : रविवार की सुबह मुंबई के कॉस्टल ब्रिज में एक दर्दनाक कार दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है. घटना सुबह करीब 5 बजे की है. एक BMW कार नियंत्रण खोकर तेज रफ्तार में ब्रिज से सीधा नीचे गिर गई. CCTV फुटेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना का दृश्य कितना भयानक रहा होगा.
कॉस्टल रोड कंट्रोल रूम के अनुसार एक काले रंग की BMW तेजी से मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी. तभी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर जाती है. बताया गया कि कार में चार लोग सवार थे. एक्सिडेंट के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया. जहां चार में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के हवाले से मरने वालों में से एक की पहचान शनय गज्जल (21) के रूप में की गई है. वहीं दो और युवकों में से एक की उम्र 17 व दूसरे की 25 साल बताई जा रही है. कार सवार में से चौथे युवक (उम्र करीब 20 साल) की हालत भी गंभीर है, जिसका इलाज अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड जारी है.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood : 1400 लाशें और 6 हजार से ज्यादा लापता... जब नेपाल में सब उजड़ गया, तब भारत ने मदद के लिए खोला खजाना