Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर में कांग्रेस के 74 ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शुरु:22 सितंबर तक चलेगा शिविर, संगठन संचालन से लेकर चुनावी रणनीति तक की दी जाएगी ट्रेनिंग

INT News20 September 2026 at 02:58 pm

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दौर रविवार से रायपुर में शुरू हो गया। रायपुर संभाग के सभी 74 ब्लॉक अध्यक्ष इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो रहे हैं। शिविर 20 से 22 सितंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन संचालन, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, चुनावी तैयारियों और पार्टी की रणनीति से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसके लिए मास्टर ट्रेनरों की टीम ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण देगी। चार संभागों में पहले ही हो चुका प्रशिक्षण कांग्रेस की ओर से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर संभाग से पहले बस्तर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में प्रशिक्षण शिविर पूरे हो चुके हैं। रायपुर संभाग का शिविर इस प्रशिक्षण अभियान का अंतिम चरण है। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल होकर ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। पार्टी का फोकस ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने और आने वाले चुनावों के लिए जमीनी तैयारी बढ़ाने पर है।