Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

'छात्रों की गूंज' में 10-15 छात्र हुए थे बेहोश:माइक लेने पहुंचे DCP से आयोजकों की बहस, एयरपोर्ट से मंच तक विवाद

INT News20 September 2026 at 02:44 pm

इंदौर में रीजनल पार्क के पास राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में तय सीमा से ज्यादा भीड़ पहुंची। मंच के सामने भारी भीड़ के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जिसमें करीब 10 से 15 छात्र-छात्राएं बेहोश होकर गिर गए। पुलिस ने कार्यक्रम की निगरानी के लिए CCTV कंट्रोल रूम बनाया था। यहां DCP नरेंद्र रावत खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। CCTV में मंच के सामने छात्र-छात्राओं को बेसुध होकर गिरते देखने के बाद DCP नरेंद्र रावत मंच पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से चर्चा की और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए माइक मांगा। आयोजकों ने यह कहते हुए माइक देने से इनकार कर दिया कि यह राहुल गांधी का कार्यक्रम है और किसी अन्य को माइक नहीं दिया जा सकता। इसके बाद DCP और आयोजकों के बीच बहस और कहासुनी हुई। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। राहुल गांधी के पहुंचने से पहले भी कहासुनी राहुल गांधी के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले DCP नरेंद्र रावत की कार्यक्रम के आयोजकों से कहासुनी हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की के वीडियो भी सामने आए। मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने IPS अधिकारी को लेकर टिप्पणी की। एयरपोर्ट पर भी भीड़ में दब गईं महिला SI कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह विवाद की स्थिति बनी। एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के कारण पुलिस की एक महिला SI भीड़ में दब गईं। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। MR-10 पर मंच लगाने से बिगड़ी स्थिति रेडिसन चौराहे से पहले MR-10 मार्ग पर चिंटू और राजू भदौरिया द्वारा बिना अनुमति अचानक मंच लगाए जाने की बात सामने आई। यहां राहुल गांधी के वाहन पर एक कांग्रेस पार्षद के झूलने का वीडियो सामने आया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए TI सुशील पटेल ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद राहुल गांधी का वाहन वहां से बाहर निकाला गया।