Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Maharaja 2: 20 करोड़ के बजट में 200 करोड़ कमाने वाली 'महाराजा' का सीक्वल कन्फर्म, विजय सेतुपति बोले- कहानी बेहद खूबसूरत है

INT News20 September 2026 at 02:42 pm

Maharaja 2: साल 2024 में आई एक तमिल फिल्म ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था. नाम था 'महाराजा'. सिर्फ 20 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 200 करोड़ रुपये की तूफानी कमाई कर सबको हैरान कर दिया था. अब इस ब्लॉकबस्टर थ्रिलर के सीक्वल पर खुद विजय सेतुपति ने पक्की मुहर लगा दी है. एक्टर ने साफ कर दिया है कि 'महाराजा 2' पर काम शुरू हो चुका है और कहानी भी फाइनल कर ली गई है.

डायरेक्टर निथिलन ने लॉक की 'महाराजा 2' की कहानी

विजय सेतुपति ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बाथा' के ऑडियो लॉन्च पर साफ किया कि 'महाराजा' के सीक्वल को लेकर सिर्फ बातें नहीं चल रहीं, बल्कि सब कुछ फाइनल हो चुका है. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर निथिलन सामीनाथन ने उन्हें 'महाराजा 2' की पूरी स्क्रिप्ट सुना दी है. विजय ने कहा कि निथिलन की राइटिंग का कोई जवाब नहीं और उन्होंने पार्ट 2 की कहानी भी बहुत खूबसूरत लिखी है. एक्टर की इस बात से साफ है कि फिल्म अब कागजों से निकलकर सीधे शूटिंग के लिए तैयार है.

'हॉलीवुड में फ्री में काम करने को तैयार हूं'

'महाराजा' की पहुंच सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रही. फिल्म ने विदेशों और ओटीटी पर भी जबरदस्त पकड़ बनाई. इसी क्रेज को देखते हुए हॉलीवुड की एक बड़ी एजेंसी ने इसके रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं. विजय सेतुपति ने बताया कि जब प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने उन्हें यह खबर दी, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं एक फिल्म फ्री में कर दूंगा, बस मुझे उस हॉलीवुड रीमेक में एक छोटा सा रोल दिलवा दो. मुझे हॉलीवुड जाना है!' विजय ने कहा कि यह उनके करियर के सबसे खुशी देने वाले पलों में से एक है कि उनकी तमिल फिल्म अब हॉलीवुड में बनने जा रही है.

ये भी पढ़ें: अब कभी कैमियो नहीं करेंगे विजय सेतुपति, सिर्फ रजनीकांत के जेलर 2 लिए तोड़ा अपना रूल, बताई वजह

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर गदर

'महाराजा' एक सीधे-सादे नाई की कहानी थी, जो पुलिस थाने में अपने चोरी हुए डस्टबिन की रिपोर्ट लिखाने पहुंचता है. लेकिन इसके पीछे छुपा सस्पेंस दर्शकों को हिला कर रख देता है. फिल्म में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप विलेन के रोल में नजर आए थे.

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे:

इतने शानदार आंकड़ों और दर्शकों से मिले प्यार के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि डायरेक्टर निथिलन और विजय सेतुपति 'महाराजा 2' में सस्पेंस का क्या नया लेवल लेकर आते हैं.