Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा में मकान से कैश-ज्वेलरी चुराने वाले 2 गिरफ्तार:सोने की बालियां और ₹15 हजार बरामद; वारदात के समय बाहर गया था परिवार

INT News20 September 2026 at 02:49 pm

सिरसा पुलिस ने घर में चोरी की एक वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बालियां और 15 हजार रुपए की कैश बरामद कर ली है। एवीटी स्टाफ प्रभारी के अनुसार, सुखचैन बस्ती गली नंबर-10, शाह सतनामपुरा सिरसा के रहने वाले हरमंदिर सिंह ने थाना सदर सिरसा में शिकायत दर्ज करवाई थी। हरमंदिर सिंह ने बताया था कि करीब 15 दिन पहले वह परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। घर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर उन्हें एक जोड़ी सोने की बालियां और 15 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। पुलिस ने दो आरोपी पकड़े इस शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। जांच के दौरान एबीवीटी स्टाफ की टीम ने अहम जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने शाहपुर बेगू, जिला सिरसा के रहने वाले भारत कुमार और सोनू को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी जसवंत सिंह और वीरेंद्र कुमार के बेटे हैं। सोने की बालियां और कैश बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बालियां और नकदी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य लोगों और चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।