Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा में चोरों ने घर से सिलेंडर चुराया:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की

INT News20 September 2026 at 02:54 pm

मोगा में शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कोटकपूरा बाईपास के पास स्थित साहिबजादा अजीत सिंह नगर से सामने आया है, जहां चोरों ने एक घर से गैस सिलेंडर चुरा लिया। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि यह घटना देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध पहले घर और आसपास के इलाके की रेकी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों चोर चुपके से घर में दाखिल हुए और वहां रखा सिलेंडर उठाकर रफूचक्कर हो गए। वीडियो में चोरों को सिलेंडर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है। इलाके में डर का माहौल, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता पाई जा रही है। मकान मालिक और मोहल्ला निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुआ सामान बरामद किया जाए। इसके साथ ही लोगों ने पुलिस से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की भी अपील की है।