Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हरियाणा में 7 IPS और 39 HPS का ट्रांसफर:गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCP; राजेश कुमार पंचकूला में SP लॉ एंड ऑर्डर

INT News20 September 2026 at 02:47 pm

हरियाणा सरकार ने रविवार को 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए। 2014 बैच के IPS अधिकारी राजेश कुमार को SP लॉ एंड ऑर्डर, पंचकूला नियुक्त किया गया है। उन्हें SP STF और SP सोशल आउटरीच, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। 2020 बैच की IPS अधिकारी परबीना पी. को SP GRP, अंबाला कैंट लगाया गया है। वहीं 2021 बैच के IPS अधिकारी राजेश मोहन को DCP सेंट्रल फरीदाबाद और प्रतीक गहलोत को DCP मानेसर नियुक्त किया गया है। प्रतीक गहलोत को 4th IRB, मानेसर के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। 2022 बैच के IPS अधिकारी आयुष यादव को DCP साउथ, गुरुग्राम और 2021 बैच के जयबीर सिंह को DCP क्राइम, फरीदाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नरेंद्र सिंह को SP SCB (H), उषा देवी को SP SCB (H) और SP सोशल आउटरीच, जितेंद्र गेहलावत को DCP गोहाना के साथ DCP क्राइम, सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार और हितेश यादव को DCP बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…