Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिका-ईरान हमले की वजह से महंगाई पर जताई चिंता, बोले-होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलना चाहिए

INT News14 July 2026 at 04:38 pm

नई दिल्ली, 14 जुलाई। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से हमले तेज हो गए हैं। ईरान अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में अमेरिकी बेसों को निशाना बना रहा है। इस बीच, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच हमले जल्द से जल्द रुकने और होर्मुज स्ट्रेट के खुला रहने की उम्मीद जताई है।