Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रेवाड़ी में 11वीं के छात्र ने सुसाइड किया:होमवर्क न करने पर टीचर्स पर पीटने का आरोप; आहत होकर उठाया कदम

INT News14 July 2026 at 04:57 pm

रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में 11वीं कक्षा के छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षकों ने छात्र की पिटाई की थी, जिससे वह मानसिक रूप से आहत था। छुट्टी के बाद छात्र सुबह करीब 11 बजे सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से घर पहुंचा और मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां अपनी जेठानी के साथ नारनौल अस्पताल में एक रिश्तेदार से मिलने गई हुई थी। पिता का पहले ही हो चुका निधन जानकारी के अनुसार, छात्र के पिता का करीब एक साल पहले निधन हो चुका है। वह होंडा कंपनी में कार्यरत थे। परिवार में दो छोटे भाई और एक बहन हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के आरोपों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।